दोस्तों आज हम जिस विषय पर बातचीत करेंगे वह विषय एक बहुत ही मज़ेदार विषय है। आज हम Google Lens Kya Hai (Google Lens In hindi ) के बारे में कुछ ऐसी चीज़े जानेगे जो आपको इंटरनेट पर जगह जगह जाकर तलाश करनी पड़ती है इसीलिए चलिए शुरू करते है आज की जानकारी भरी एक बातचीत।
पहले के ज़माने में अगर हमें किसी विषय के बारे में जानना होता था तब हमे काफी पापड़ बेलने पड़ते थे मेरा मतलब यह है की आजकल जैसे जैसे वक़्त आगे बढ़ रहा है वैसे ही हर चीज़ में टेक्नोलॉजी अपने जलवे बिखेरती जा रही है।
वैसी ही एक टेक्नोलॉजी गूगल ने भी बनाई है जिसके द्वारा आपका काम तो आसान होगी ही बल्कि आपके कुछ सर्च करने के तरीके में एक नयी जान आ जाएगी। चलिए अब बात करते है की गूगल लेंस क्या है और इससे सम्बंधित कुछ दिलचस्प चीज़े।
Google Lens Kya Hai? (What is Google Lens?)
गूगल लेंस एक ऐसी Vision Technology Based एप्लीकेशन है जो आपको कुछ ऐसी चीज़ो के बारे में ढूंढ़ने और किसी विषय पर जानकारी खोजने में आपकी मदद करती है जिनके बारे में या तो आपको बिलकुल भी नहीं पता या आपको थोड़ा बहुत पता है।

यह एप्लीकेशन आपके फ़ोन के कैमरा की मदद से स्कैन करती है और आपको उस विषय के बारे में आपको results देती है जो आपने कैमरा से स्कैन किया है। इसमें यह एक टेक्नोलॉजी गूगल Reverse Image Search का उपयोग करता है।
इसका इस्तेमाल करना बेहद ही आसान है। क्योकि इसमें आपको सिर्फ उस फोटो को ही स्कैन करना है जिसके बारे में आप जानकारी खोज रहे है। इसमें आप किसी भी वस्तु की जानकारी ले सकते है।
इस एप्लीकेशन को इस्तेमाल करने के लिए आपको ये app अपने फ़ोन में इन्सटॉल करना होगा। वैसे आजकल यह लगभग हर फ़ोन में पहले ही Install करके दी जाती है। क्युकी यह गूगल लेंस फीचर केवल गूगल अपनी कंपनी Google Pixel Phones में ही Provide करवाता था पर जैसे जैसे Android मार्किट आसमान को छू रही है उसको देखते हुए गूगल ने इसे सभी Latest Android Phones के लिए भी Available करवा दिया।
How Google Lens Work? (गूगल लेंस कैसे काम करता है?)
जैसा की आप लोग जानते होंगे की गूगल एक सर्च इंजन है जहा आपको आपकी लगभग हर Problem का Solution बड़ी ही आसानी से मिल जाता है। क्या कभी अपने सोचा है की ये सब रिजल्ट गूगल आपको कैसे और कहा से लेकर दिखता है।
चलिए पहले आप ये समझिये की गूगल के पास ये सब डाटा आख़िरकार आता कहा से है। देखिये गूगल के पास बहुत से Servers होते है और गूगल अपने सभी फाइल्स और डाटा को उन Servers पर स्टोर करता है। उसे हम Database कहते है।
बस यही वह डेटाबेस है जो इस गूगल लेंस के रिजल्ट को Show करने के लिए इस्तेमाल होता है जब भी आप कोई चीज़ ढूंढ़ते है गूगल उसको अपने डेटाबेस में ढूंढ़ता है और अगर वह रिजल्ट उसको मिलता है या उसके मिलते जुलते जितने भी रिजल्ट्स होते है वह उनको आपके सामने दिखा देता है। चलिए अब आप ये समझ गए की गूगल लेंस कैसे काम करता है और क्या काम करता है।
यह भी पढ़ें : Google Classroom Kya Hai?|Download for windows 7
यह भी पढ़ें : CAPTCHA Code Kya Hota Hai- पूर्ण जानकारी
Google Lens Kya Kaam Krta hai? (गूगल लेंस क्या काम करता है?)
गूगल लेंस से आप बहुत से मज़ेदार और महत्वपूर्ण काम कर सकते है क्योकि जब आप यह Application इस्तेमाल करोगे तब आप अपने टाइम की भी बचत कर सकेंगे और जल्द से जल्द कुछ नया भी सीखेंगे। चलिए बात करते है वह सरे काम जो आप गूगल की इस बेहतरीन एप्लीकेशन की मदद से कर सकते है।
- आप किसी कागज़ पर लिखे अक्षरों को कॉपी करके अपने फ़ोन में कही भी सेव कर सकते है या इनका Use कही भी कर सकते है।
- आप किसी ऐसे Product को सर्च कर सकते हो जिसकी या तो आपके पास कोई फोटो है या वह Product असलियत में आपके पास है पर आपको ये नहीं पता की ये क्या है और इसका नाम क्या है।
- आप इसमें किसी पौधे या जानवर की Picture Click करके उसके बारे में भी जान सकते है की उसका नाम क्या है और भी बहुत कुछ।
- आप किसी बुक वीडियो गेम्स या कोई मूवी इत्यादि के बारे में जानना चाहते है की वह किताब किसने लिखी या वह आपको कहा मिलेगी बस एक क्लिक से Scan करके आप यह जानकारी भी बड़ी आसानी से ले सकते है.
- यदि आप किसी भी प्रोडक्ट जैसे की कोई दवाई या कोई परफ्यूम का प्राइस और मैन्युफैक्चरिंग डिटेल्स देखने में भी इसकी हेल्प ले सकते है बस आपको उस वास्तु के पीछे जो Bar Code होता है उसको स्कैन करना होता है बस पालक झपकते ही आपको सभी डिटेल्स दिख जाएगी।
- यह आपकी आपके बच्चो के होमवर्क में भी आपको बड़ी मदद कर सकता है बस आपको कोई भी Mathematics Question को अपने फ़ोन कैमरा की मदद से स्कैन करना है बस यह आपको Answer दिखा देगा।
How to Install Google Lens? (गूगल लेंस कैसे इनस्टॉल करे)
Google Lens apk इनस्टॉल करने के लिए आपको सबसे पहले Play-Store पर ओपन करना होगा यदि आपके पास पुराना Android Version वाला कोई फ़ोन है तो आप इस एप्लीकेशन का उपयोग नहीं कर सकते। आपके पास Android Version 6.0 या उससे ऊपर के version वाले फ़ोन का उपयोग करना होगा। यदि सभी सेटिंग्स ठीक है तब आप निचे दिए गए options को फॉलो कर सकते है:
Note: यदि Play Store में आपको Google Lens एप्लीकेशन नज़र नहीं आ रही तो आप पहले अपने Chrome ब्राउज़र में जाकर वहां इस एप्लीकेशन को सर्च करे।
- सबसे पहले आपको अपने फ़ोन की Application List में जाकर गूगल Play Store पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको Search Tab पर क्लिक करके गूगल लेंस टाइप करना होगा। अब आपके सामने Applications की एक लिस्ट आएगी।
- आपको गूगल लेंस एप्लीकेशन पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा।
- उसे इनस्टॉल करके आप गूगल लेंस के बहुत से फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते है।
Note : अगर आपको भी यह मैसेज शो हो रहा है की यह आपका फ़ोन इसके लिए Compatible नहीं है तो इसका Solution भी आपको इसी पोस्ट में मिल जायेगा।
Google Lens For PC (गूगल लेंस PC के लिए कैसे डाउनलोड करे?)
कंप्यूटर के लिए गूगल लेंस को बहुत से लोग लगातार ढूंढ रहे है पर अभी तक उन्हें ऐसा कंप्यूटर में चलने वाला कोई सॉफ्टवेयर नहीं मिला। अब सबसे बड़ा सवाल यही है की क्या गूगल ही नहीं चाहता की यह सॉफ्टवेयर आपको गूगल पर मिले या गूगल नहीं चाहता की उसका सॉफ्टवेयर हर इंसान इस्तेमाल करे।
प्यारे दोस्तों अभी तक गूगल ने Google Lens for PC ऐसा कोई सॉफ्टवेयर लांच ही नहीं किया है जो आपके कंप्यूटर में भी चल सके। यही सत्य है।
यदि अगर आप कोई Fake Software गूगल से डाउनलोड कर भी लेते है तो वह सिर्फ आपको और आपके कंप्यूटर को सिर्फ नुक्सान के अलावा कुछ नहीं देगा। आपको इस सॉफ्टवेयर के नाम पर गरमा गरम Virus परोसा जायेगा जो आपके सिस्टम को ठंडा करने के लिए काफी है इसीलिए कृपया इन पंगो से दूर रहे और सुरक्षित रहे।
गूगल लेंस Official वेबसाइट : पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे (जरूर पढ़े)
यदि आपको Google Lens का उपयोग अपने कंप्यूटर के लिए करना चाहते है तो आप Emulator का सहारा ले सकते है। बस आपके लिए यही एक बेस्ट उपाय है।
यह भी पढ़ें : LinkedIn Kya hai और सीखिए LinkedIn से Job कैसे ढूंढे?
यह भी पढ़ें : Google Bert Model Kya Hai
Google Lens Not Working (Solution)
इसमें आपको मुख्य 2 प्रकार की Problems देखने को मिल सकती है सबसे पहले की जब आप Play-Store पर गूगल लेंस को सर्च करते हो तो यह आपको Show ही नहीं होती और दूसरी ये की अगर आपको यह दिख भी रही हो तो यह आपके फ़ोन में Install नहीं होती और एक Compatability का एक error दीखता है। चलिए अब Solution की बात करते है की आप कैसे बिना किसी error के आपके फ़ोन में यह इनस्टॉल कर सकते है।
- सबसे पहले आपको अपने फ़ोन में Chrome Browser को Open करना है।
- अब आपको गूगल लेंस एप्लीकेशन को सर्च करना है। आपको एप्लीकेशन के सामने एक Install का बटन है उसको Press करना है।
- ध्यान रहे जब आप इस इनस्टॉल बटन पर क्लिक करोगे यह आपको आपके फ़ोन के इनबिल्ट अप्प स्टोर पर लेकर जायेगा। यह हर फ़ोन में अलग अलग होता है जैसे : Get Store / App Market
- अब आपको यह App अपने फ़ोन में इनस्टॉल कर लेनी है उसके बाद आपको दोबारा Google Chrome में जाकर इस Application को सर्च करना है आप देखेंगे की वहां इनस्टॉल बटन की जगह Open Show हो रहा होगा।
आप ने आज क्या नया सीखा?
आज अपने एक नयी और बहुत ज्यादा काम आने वाली एक ऐसी टेक्नोलॉजी के बारे में सीखा जोकि Google lens Kya Hai? इसमें आप इसको Install करने से लेकर इसको Troubleshoot सभी प्रकार के Points को सीखा। हम आशा करते है की आज की ये पोस्ट आपको पसंद आयी होगी। यदि हमारी इस पोस्ट में आपको कोई कमी लगती है तो हम आपसे माफ़ी मांगते है और आपसे अनुरोध करते है की कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव जरूर सांझा करे। धन्यवाद्