
आप भी काफी दिनों से Google BERT Algorithm Kya Hai के बारे में लगातार इंटरनेट पर सुन रहे है क्युकी जो लोग भी ब्लॉग्गिंग या कोई वेबसाइट चलाते है सबसे ज्यादा वही लोग आपको इन सब चीज़ो के बारे बात करते नज़र आएंगे।
गूगल लगातार अपने सिस्टम्स को अपडेट करने के लिए इस तरह की Algorithms बनता ही रहता है क्युकी हर Technology कभी न कभी पुरानी हो जाती है इसलिए गूगल हमेशा अपने सिस्टम्स को ऐसे Models से अपडेट रखता है। ऐसी ही एक Algorithm है Google BERT Algorithm Model
Google Bert Algorithm Kya Hai?

Google Bert की फुल फॉर्म है Bidirectional Encoder Representation From Transformer। आपको बता दे की यह गूगल की वर्किंग Algorithms में से एक है। जो की गूगल अपने ही वर्किंग सिस्टम को ज्यादा कुशल बनाने के लिए तैयार करता है। यह एक न्यूरल नेटवर्क बेस्ड मॉडल है जोकि हमारे दिमाग में पाए जाने वाले न्यूरॉन्स की थ्योरी से ही प्रेप्रित होकर इसको Neural Network नाम दिया गया।
यह दुनिया की हर country में और यूजर द्वारा की गयी हर एक सर्च में इस्तेमाल किया जा रहा है
यह Bert Algorithm Oct 2019 को लॉच की गयी थी जोकि लगभग 65-70 Languages में काम करती है और 6 ऐसी लैंग्वेजेज है जिनमे यह सबसे ज्यादा काम करती है वह है:
- Spanish
- Portuguese
- German
- Amharic
- Hindi
- Arabic
यह Google Bert Algorithm Google की Intelligence को बढाती है मतलब यह लोगो .द्वारा गूगल में सर्च करने की प्रोसेस को बेहतर करता है मान लो जैसे जब कोई व्यक्ति गूगल पर कोई 2-3 वर्ड्स का Sentence सर्च करता है तब गूगल वह आसानी से समझ लेता है।
मान लो कोई ऐसा इंसान जो कोई लम्बी लाइन के Sentence को गूगल में ढूंढ़ने के लिए टाइप करता है तब गूगल पहले ये सब नहीं समझ पता था पर अब इस Bert Update के बाद उसको लम्बी लाइन की Queries भी अच्छे से समझ आ सकती है की व्यक्ति असलियत में क्या ढूंढ रहा है।
अगर Short में कहे तो अब गूगल अब Natural words me लिखी लम्बे वर्ड्स की लाइन को भी आसानी से समझ कर उससे सम्बंधित रिजल्ट्स दिखा सकता है।
गूगल बर्ट कैसे काम करता है?
यह Bert Algorithm एक Bi-directional टेक्नोलॉजी पर काम करता है देखिये जब किसी सिस्टम द्वारा Left से Right पढ़ा जाये उसे Unidirectional कहा जाता है और जब सिस्टम दोनों साइड से एक साथ पढ़ सके उसे हम Bi-directional कहते है। अगर बात गूगल की की जाये तो मन लीजिये ये एक Sentence है What is Bert? अब BERT वर्ड के भी 2 मतलब है।
अब Google को कैसे पता चलेगा की उसको कोन सा रिजल्ट User को शो करना है वह Use होती है यह Bi-directional Technology जिसमे की वह इस Word के Left और Right में जो Words लगे है उन्हें पढ़ कर वह पूरा मतलब निकल कर यूजर के Intent अनुसार रिजल्ट दिखा देता है। अब यह एक Long Tail Keyword था जिसे Google Bert Model की वजह से अच्छे से पहचान सकता है।
गूगल बर्ट से हमारी वेबसाइट में क्या बदलाव आएगा?
जबसे Bert Model Algorithm अपडेट हुई है तबसे सभी के दिमाग में बहुत सी गलत फेहमिया उनको घेरे हुए है लोग सबसे पूछ रहे है की:
- क्या इस अपडेट से हमारी वेबसाइट की Ranking बढ़ जाएगी।
- क्या इस अपडेट से हमारी वेबसाइट की Ranking घट जाएगी।
- इस अपडेट के बाद क्या हमे हमारी सो Statregy बदलनी पड़ेगी।
और भी बहुत कुछ लगातार सबसे यही सवाल पूछा जा रहा है पर मै आपको बता दू की आपको अपने ब्लॉग या वेबसाइट में कुछ भी चेंज या उसके बारे में सोच सोच कर अपने दिमाग को Confusion में मत डालो क्युकी यह अपडेट सिर्फ गूगल ने अपने खुद के सिस्टम के लिए किया है जिससे गूगल Results को बेहतर बनाया जा सके और जो यूजर गूगल पर कुछ भी लम्बा वाक्य ढूंढेगा तो उसे Best Results मिलेंगे। क्युकी हर वर्ड का meaning अलग अलग हो सकता है इसीलिए अब ये Bert Model Google को उन दोनों वर्ड्स को समझने में मदद करेगा की User क्या चाहता है।
बर्ट अपडेट पर गूगल का क्या कहना है?

Google Bert Model अपडेट के बारे में एक यूजर ने जब गूगल से पूछा की क्या उन्हें अपने Content Production में कुछ Changes करने की आवशयकता है तो आप देख सकते है की गूगल के सर्च सलाहकार ने उस यूजर को जवाब देते हुए कहा की यह अपडेट सिर्फ User के लिए है ताकि यूजर जब कुछ सर्च करता है तब उसे बेस्ट Experience मिले और इसके लिए Content Creator को किसी भी प्रकार की Changes करने की आवशयकता नहीं।
इसमें सबसे ज्यादा Impact Rich Snippet Results पर पड़ा है क्युकी गूगल चाहता है की वह यूजर को एक दम सटीक उत्तर प्रदान करे और जो भी वह ढूंढ रहा है उसे सबसे पहले वही मिले। क्योकि Google की सबसे पहली पसंद है Users जो गूगल पर कुछ चीज़ की जानकारी ढूंढ़ने आते है और फिर है वह कंटेंट जो Website Owners google को प्रदान करते है इसीलिए आपको इस अपडेट से डरने की जरूरत नहीं है आप बढ़िया ढंग से अपना Content Google पर प्रदर्शित करे जिससे लोगो में वह कोई Value Add करे।
FAQ About BERT Update
1. Google Bert Algorithm Update क्या है?
यह Bert Algorithm गूगल ने यूजर जो लम्बे Sentences सर्च करता है उसके Experience को बढ़िया बनाने के लिए बनाई गयी है। ताकि गूगल यूजर द्वारा सर्च की गयी Query को अच्छे से समझ सके।
2. क्या गूगल बर्ट अपडेट के कारण हमें हमारी वेबसाइट में कुछ Changes करने की जरूरत है?
नहीं आपको आपकी वेबसाइट में कोई भी Changes करने की जरूरत नहीं है।
3. Neural Networks क्या है?
Neural Word मनुष्य के मस्तिष्क में जो न्यूरॉन्स है वह से लिया गया है और न्यूरॉन्स इंसानी दिमाग में डाटा को Brain के दूसरे भागो में सिग्नल पहुंचाता है और न्यूरल नेटवर्क्स भी ऐसा ही कुछ काम करते है। इसके साथ AI टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जाता है।
4. Neural Networks गूगल की किन Applications में Use होता है ?
- गूगल ट्रांसलेट
- गूगल असिस्टेंट
आज अपने क्या नया सीखा
आज अपने Google की एक बेहत जरूरी Algorithm के बारे में जाना जिसे Google Bert Algorithm कहते है और क्या यह Bert Algorithm अपडेट हमारी वेबसाइट इत्यादि की Rankings को क्या असर करता है यह भी जाना हम आशा करते है की आपको यह पोस्ट पसंद आयी होगी धन्यवाद।